देश– किसान आंदोलन को 2 साल पूरे हो चुके हैं। किसानों की कई मांगे अभी भी लंबित हैं। इसी परिपेक्ष्य में किसान आज राजभवन तक मार्च निकालेंगे। किसान नेताओं ने कहा, सरकार ने हमारी कई मांगे पूरी नहीं की है। हम आज इस मार्च के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेंगे।
उन्होंने कहा, किसान नेताओं ने दावा किया कि सरकार ने उन्हें लिखित में दिया था कि वह चर्चा करके फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानून लाएगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह देशद्रोही है और उसने देश के किसानों को धोखा दिया है।
बता दें एसकेएम ने केंद्र सरकार पर लंबित मांगें पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को देश भर में राजभवन तक मार्च निकालने की घोषणा की थी. 26 नवंबर 2020 को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था. हालांकि बाद में इन कृषि कानूनों को रद्द कर दिया गया।
Leave a Reply