कुशीनगर में अहिरौली बाजार थाना समेत आबकारी की संयुक्त पुलिस ने 460 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़े गए 25 महिलाओं को भेजा जेल

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्र के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान में बुधवार को अप्पर पुलिस अधीक्षक गौरव वंसवाल क्षेत्राधिकारी कसया रामदास प्रसाद व अहिरौली बाजार थाने की पुलिस के अलावा आबकारी विभाग की टीम ने कच्ची शराब बनाने और बेंचने वालों के ठिकानों पर छापा मारा। वहां से कुल 460 लीटर कच्ची शराब और उपकरणों के साथ 25 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबोधिया गांव में पुलिस द्वारा बार-बार दबिश देकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी लेकिन वही चोरी छुपे कुछ महिलाएं अपने दबंगई के बल पर कच्ची बनाने का कारोबार करती चली आ रही थी l
इस दौरान आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर, रमेश चंद्र पांडे,थाना अहिरौली बाजार के एसआई,चंद्रशेखर प्रजापति के आलावा आबकारी से जुड़े सिपाहियों में उमाशंकर यादव,राम सिंह यादव,शिवेंद्र दिवेदी,महिला कांस्टेबल कुमारी सुनैना सहित अहिरौली बाजार थाने से जुड़ी,महिला कांस्टेबल बंदना,कुमारी रितु,कुमारी प्रतिभा,रूबी यादव,समेत थाने के सिपाहियों में अनिल कुमार राय, इंद्रभान यादव,शंखधर राय, जितेंद्र यादव धर्मेंद्र यादव की संयुक्त टीम ने उक्त गांव में दबिश देकर कच्ची शराब के साथ 25 महिलाओं को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *