[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के दुदही क्षेत्र के जमुआन में कौड़ा की चिनगारी से शुक्रवार की आधी रात एक झोपड़ी के घर में आग लग गई। इस आग में झुलसकर गृहस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में हाहाकार मच गया। एसडीएम तमकुही प्रमोद कुमार व तमकुहीराज विधायक अजय लल्लू मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लोगों के मुताबिक इस झोपड़ी के बगल में शाम को ही कउड़ा जलाया गया था और रात तक कउड़े में आग सुलग रही थी। आग में सुलग रही चिनगारी ने हवा का साथ पाकर आधी रात को झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया, जिससे आग लग गई। आस-पड़ोस के लोग जब तक जागते, तब तक आग तेज हो चुकी थी। गृहस्वामी रामजीत यादव घर में सो रही अपनी बुजुर्ग मां धनराजिया तथा बेटी सुगंती को घर से निकालने के बाद सामान निकालने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी दौरान आग से घिरकर बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Leave a Reply