डेस्क। आज यानी 1 जुलाई को अर्थव्यवस्था की दृष्टि से बेहद खास बताया जा रहा है। क्योंकि आज से ही क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन पर टीडीएस, आधार-पैन कार्ड लिंक और डीमैट केवाईसी आदि चीज़ों में अहम बदलाव होना शामिल हैं। इसके साथ ही गैस की कीमतों में संशोधन और कई अन्य तरह के बदलाव की भी जानकारी मिलने की सूचना मिल रही हैं। ये भी बता दें कि इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।
आधार कार्ड -पैन लिंक पर लगेगा इतना ज्यादा शुल्क
आधार और पैन कार्ड को लिंक कराने पर अब 1,000 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। जो अभी तक 500 रुपये हुआ करता था। ये मार्च तक मुफ्त भी था। आपको यह भी बता दें कि मार्च, 2023 तक लिंक नहीं कराने पर पैन अपने आप निष्क्रिय हो जाएगा। इसे आयकर विभाग की वेबसाइट पर जाकर आप खुद से लिंक कर सकते हैं।
डीमैट खाता होगा निष्क्रिय
अगर 30 जून तक आपने डीमैट खाते का केवाईसी नहीं कराया होगा तो अब आपका खाता निष्क्रिय हो जाएगा। यानी आप शेयर बाजार में खरीद-बिक्री नहीं कर सकेंगे। शेयर आपने खरीद भी लिया तो आपके खाते में यह ट्रांसफर नहीं होगा। केवाईसी पूरा होने पर ही आप इसे ट्रांसफर के पाएंगे।
क्रिप्टोकरेंसी पर अब इतने फीसदी टीडीएस
एक जुलाई से क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन पर एक फीसदी का टीडीएस भी देना होगा। आयकर विभाग के अनुसार, इसमें सभी तरह की एनएफटी और डिजिटल मुद्राएं शामिल हैं कोई भी इससे बच नहीं पाएगा। बता दें कि इस साल के यूनियन बजट में इसे घोषित किया गया था।
दोपहिया वाहन के साथ ही एसी खरीदना होगा महंगा
दोपहिया वाहनों और एसी की कीमतें एक जुलाई से बढ़ने वाली हैं। हीरो मोटो कॉर्प 3,000 रुपये तक दाम बढ़ाने जा रही है। इसी के साथ दूसरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं। इसे अलावा 5 स्टार एसी खरीदना भी 10 फीसदी तक महंगा होने वाला है।
Leave a Reply