रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र द्वारा पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद पीलीभीत के बैंक मैनेजरो के साथ मीटिंग की गई। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बैंक मैनेजरों को अनिवार्य रूप से ही सीसीटीवी कैमरे व बैंक में गार्ड रखने को कहा गया। द्वारा बताया गया कि सीसीटीवी कैमरे से चोरी व लूट की घटनाओं के खुलासे में पुलिस को बहुत सहायता मिलती है तथा इससे चोरी लूट की घटनाएं भी कम होती हैं ।
सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में होने जरूरी हैं। सभी बैंक मैनेजरों द्वारा सीसीटीवी कैमरे बैंकों में लगाने व चालू स्थिति में रखने हेतु सहमति जताई तथा पुलिस को सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वासन दिया गया। इस दौरान मीटिंग में क्षेत्राधिकारी नगर व एलआईयू प्रभारी मौजूद रहे।
Leave a Reply