राम चरित मानस की प्रतियां जलाना निंदनीय, सनातनियों को होना चाहिए एकजुट

देश- बीते दिन सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में राम चरित मानस की प्रतियां जलाई गई। इस घटना के सन्दर्भ में अब बाघेश्वर धाम के शास्त्री धीरेंद्र कृष्ण का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सनातनियों को एकजुट होने की बात कही है।
उन्होंने कहा, राम चरित मानस की प्रतियां जलाना निंदनीय है। यह हिंदूओ को टारगेट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। यह कोई एक व्यक्ति नहीं कर रहा। यह कई लोग हैं। यह सब सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है।
उन्होंने कहा, अब वक्त आ गया है जब हिंदुओ को एकजुट होने की जरूरत है। सनातन की रक्षा करना हमारा धर्म है। यह सीधे तौर पर हमारे सनातन पर प्रहार है। सनातनियों को अब एक साथ आकर अपनी ताकत का परिचय देना चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *