कश्मीर की ‘तस्वीर’ बदल सकती है यह तस्वीर

[object Promise]
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का नाम जेहन में आते ही दिमाग में धरने-प्रदर्शन और पथराव की घटनाएं एकाएक सामने आने लगती हैं। रोजाना कहीं गोलियां चल रही होती हैं तो कई हमला हो जाता है। इसी बीच  जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने अपने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर लगता ही नहीं कि कश्मीर में कोई तनाव है।
इस तस्वीर ने सबके चेहरो पर मुस्कान लौटा दी। यह तस्वीर श्रीनगर में एक कश्मीरी बच्चे की है जोकि सड़क पर क्रिकेट खेल रहा है। खास बात यह है कि उसके पीछे जम्मू-कश्मीर पुलिस का जवान विकेटकीपर बनकर खड़ा है।

पुलिस के जवान ने विकेट स्टंप की जगह अपनी वह ढाल रखी है जिससे कभी पत्थरबाजी से खुद को बचाने के लिए इस्तेमाल करना पड़चा था। जो पुलिस कर्मी तस्वीर में दिख रहा है उसका नाम वसीम है और वह श्रीनगर की जामिया मस्जिद के पास क्रिकेट खेल रहे हैं। उधर, हाल ही में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सीमा पर चल रही गोलीबारी पर टिप्पणी की थी।

मुफ्ती ने कहा है कि इस वक्त बॉर्डर पर खून की होली चल रही है। बारामूला में पुलिस कॉन्सटेबल पासिंग आउट परेड के दौरान मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान से शांति की अपील की है। 

Read More : पद्मावत पर MP, राजस्थान की याचिका खारिज, अब पूरे देश में रिलीज होगी फिल्म

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *