डेस्क। पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी को लेकर सवाल उठाने वाले लोगों पर तीखा तंज कसा है। मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की मीटिंग को संबोधित करते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सालों से दबाया गया सत्य अब बाहर आ गया है तो कुछ लोग घबरा गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 5-6 दिनों से हम देख रहे हैं कि वो लोग घबरा गए हैं और फिल्म की आलोचना कर रहे हैं। उस पर कोई चर्चा नहीं कर रहे हैं, साथ ही उसके खिलाफ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को फिल्म से आपत्ति है तो दूसरी बना लें।
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की साथ ही पीएम फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी टीम से पिछले दिनों मिले भी थे।
इसकी तस्वीर भी पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर भी शेयर की थी। आपको बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फ़िल्म में जम्मू-कश्मीर में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का चित्रण दिखाया गया है। इस फ़िल्म को यूपी, गोवा, गुजरात, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है।
Leave a Reply