ममता सरकार में है दानव राज;- कांग्रेस नेता

पश्चिम बंगाल| पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा का मामला उफनाता जा रहा है। विपक्ष लगातार बनर्जी सरकार की आलोचना कर रहा है और ममता बनर्जी पर कटाक्ष कर रहा है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को बोगतुई ग्राम जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसा है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री यहां पिकनिक मनाने आई थी वह हेलीकॉप्टर से यहां आई थी उन्होंने भोजन किया और वह चली गई। उन्हें आम जनमानस की बात को सुनना चाहिए था। 

उन्होंने आगे कहा, यह बर्बरता किसी का भी दिल दहला देगी। पश्चिम बंगाल में मानव नहीं दानव राज चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस की सरकार ने पश्चिम बंगाल को तहस नहस कर दिया है। यहां पुलिस और सरकार एक एकजुटता है। वही यदि हम अन्य राज्यों की ओर ध्यान केंद्रित करें तो कोई अन्य राज्य ऐसा नहीं है जो बंगाल जैसी गम्भीर समस्या का सामना कर रहा हो। 
जानकारी के लिए बता दें पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल नेता की हत्या हुई थी। जिसके प्रतिशोध में समर्थकों ने दर्जनों मकानों में आग लगा दी इस आग में 8 लोगो की जलकर मौत हो गई। वही अब तक इस संदर्भ में 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *