बाढ़ के लिए मांगी गिरिराज सिंह ने माफी, बिहार सरकार को किया कठघरे में खड़ा

[object Promise]

पटना। बिहार में बाढ़ से हुई तबाही के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि पटना में बाढ़ के लिए हम सब दोषी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हो पाए। केन्द्रीय मंत्री बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में आई बारिश से बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं कुव्यवस्था है। इसके लिए हम पटना वासियों से माफी मांगते हैं और बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। हम सब लोग दोषी हैं।
राजग का हिस्सा होने के साथ पटना में भी भाजपा के कई सांसद हैं और वहां की जनता ने हमपर भरोसा किया है। जो बाढ़ आई है इसके लिए जनता नहीं हम जिम्मेदार हैं। हम (राजग) जनता से क्षमा याचना करेंगे। मेरी पीड़ा पटना महानगर में बसे हुए लोगों को लेकर है, जिनका सारा सामान (जलजमाव में) बर्बाद हो गया है। हम पानी निकासी को लेकर सतर्क नहीं हो पाए। अगर हम सचेत हो जाते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।

गिरिराज सिंह ने इससे पहले कहा था कि पटना के खराब हालत की एकमात्र वजह कुव्यवस्था है प्राकृतिक आपदा नहीं है। इस बीच, पश्चिम चंपारण के सांसद और भाजपा के नवनियुक्त बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पटना में जो हुआ है, वह प्रशासनिक विफलता का मामला है। राज्य सरकार को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *