कुशीनगर में बहन के घर में छिपकर रह रहे युवक को पडरौना शहर से ले गई स्वास्थ्य टीम

[object Promise]

कुशीनगर : पडरौना शहर के लाजपतनगर मोहल्ले में अपनी बहन के घर में छुपकर रह रहे एक युवक के बारे जानकारी होते ही खलबली मच गई। रुद्रपुर का रहने वाला यह युवक कुछ दिन पहले ही मुम्बई से आया था। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसका बुखार मापा तो 102 डिग्री सेल्सियस था।

 

उसे तत्काल अपने साथ लेकर चली गई। वाक्या शुक्रवार की शाम का है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा कि इस बारे में जिला अस्पताल के सीएमएस बताएंगे। जबकि सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय का कहना था कि यह सीएमओ के स्तर का मामला है। इस बारे में वही बताएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *