[object Promise]
रिपोर्टर:तकी मेहदी
बल्दीराय-सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मठा निवासी युवती घर से शौच के लिए गई थी संदिध परिस्थितियों में कुएं में गिरकर हुई मौत। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के चकपकडी मठा गांव निवासी उमा देवी पत्नी पप्पू यादव उम्र (35)वर्ष बीती रात को शौच के लिए बाहर गयी थी।।
काफी देर होने पर भी जब युवती घर नही आई तो परिजनों के खोजने पर युवती की लाश कुँए में मिली,उमा को कुएं से बाहर निकाला,तब तक उमा देवी की मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलामुख्यालय भेज दिया गया है वही थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा
Leave a Reply