आज राजकीय शोक पूर्व मंत्री जसबीर सिंह के निधन पर

[object Promise]

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पूर्व राज्य मंत्री जसबीर सिंह के निधन पर सम्मान के तौर पर 30 दिसंबर (सोमवार) को राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। जसबीर सिंह का 28 दिसंबर को संगरूर में निधन हो गया था।
इसकी जानकारी देते हुए आज मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राजकीय शोक के दौरान राज्यभर की इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका हुआ रहेगा और इस दिन मनोरंजन का कोई समागम नहीं होगा।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता जसबीर सिंह के निधन पर गहरे दु:ख का प्रकट किया है। जसबीर सिंह कांग्रेस पार्टी के अनुशासित नेता थे जिन्होंने पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मज़बूत करने के लिए अथक यत्न किये। कैप्टन अमरिन्दर ने कहा “उनके द्वारा गरीबों, ज़रूरतमन्दों और समाज के दबे-कुचले वर्गों के कल्याण के लिए किये कामों को हमेशा याद रखा जायेगा।”
दु:खी परिवार के सदस्यों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करने के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *