IIT दिल्ली ने पेश किया शाकाहारी अंडा, जिसे उपवास में भी खा सकेंगे

[object Promise]

नई दिल्ली। आईआईटी का तर्क है कि दुनिया भर में बीइंग वीगन यानी शाकाहारी होने का आंदोलन बढ़ रहा है। भारत में काफी ऐसे लोग हैं जो भले ही मांसाहारी हैं, लेकिन व्रत के दौरान वे अंडे का सेवन नहीं करते, लेकिन ऐसे लोगों के लिए आईआईटी दिल्ली ने एक ऐसा अंडा ईजाद किया है।

जो पूर्णत शाकाहारी है और उसे व्रत के दौरान भी खा सकेंगे। ऐसे में अगर शाकाहारी अंडे से बनी भुर्जी मिल जाए तो फिर शाकाहारी बनने के लिए बेताब मांसाहारी लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प होगा।

पौधों से बने शाकाहारी अंडे, जैविक तौर पर घुलनशील कार्डियक स्टेंट, बिजली के बिना काम करने वाली ताप प्रणाली और हल्की बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे 200 नवोन्मेषी उत्पादों को आईआईटी दिल्ली में तीसरे उद्योग दिवस के अवसर प्रदर्शित किया गया।

लोगों में पौधों से बने अंडे चखने की सबसे ज्यादा ललक देखने को मिली। ये अंडे मसूर की दाल से बनाए गए हैं और इन्हें मांसाहारी खाने के विकल्प के तौर पर पेश किया गया, जबकि इसका स्वाद एकदम असली अंडे जैसा है।

एक दूसरे दल ने जैविक तौर पर घुलनशील कार्डियक स्टेंट का प्रदर्शन किया। जिसका इस्तेमाल धमनी की रुकावट दूर करने के लिए किया जाता है. धातु के स्टेंट के विपरीत ये पांच साल में शरीर के अंदर ही गल जाते हैं।

दर्शकों ने भारतीय सैनिकों के लिए तैयार की गई एक बुलेटप्रूफ जैकेट को भी काफी पसंद किया, जो अभी इस्तेमाल की जा रही जैकेट के मुकाबले 30 प्रतिशत हल्की है।

इस वार्षिक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रमुख कारोबारी, शोध समुदाय के लोग, फिनलैंड और जापान के प्रतिनिधि और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के लोग शामिल हुए।

इस प्रदर्शनी में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था में निवेश की जरूरत पर जोर दिया. इस मौके पर नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा, भारत की स्वाभाविक प्रगति हमारे द्वारा खोजे गए और समझे गए विज्ञान पर, हम जो प्रौद्योगिकी सृजित और विनिर्मित कर सकते हैं, उस पर और हमारे लोग जिन उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, उन पर निर्भर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *