विकासखंड मूरतगंज में जिम्मेदारों ने सरकारी धन का जमकर किया बंदरबाट

[object Promise]
आपको बतादें कि विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम पंचायत गौसपुर में सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी धन की जमकर की बंदरबाट वहीं उच्चाधिकारियों को गुमराह कर कागजी कोरम पूरा कर शौचालयों एंव आवास तथा अन्य योजनाओं की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर भेज दी गई है, जिसकी वर्तमान जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इतना ही नहीं,शौचालय अर्धनिर्मित होने के कारण सुबह – शायं होते ही!लोटिया गैंग सक्रिय हो जाता है ,और कतार बना कर खुले में शौच के लिए निकल पड़ता है।
वहीं ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ उच्चाधिकारियों द्वारा निष्पक्ष रूप से जांच कराये जाने की मांग की है । ग्रामीणों का कहना है कि निष्पक्ष जांच हुई,तो जिम्मेदारों के कारनामे होंगे उजागर!वहीं कौशाम्बी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा महोदय ने साफ तौर पर कह रखा है,कि जिले के जिस गांव व कस्बे के लोगों को खुले में शौच जाते पाया गया तो उसके साथ- साथ उस गांव के मुखिया पर कार्यवाही की जाएगी , जो कि जनपद  ओ•डी•एफ• होने के बाद भी विकास खण्ड मूरतगंज के ग्राम पंचायत गौसपुर के गरीब लोगों ने जिम्मेदारों के प्रति लापरवाही व  अड़ियल रवैया के चलते खुले में शौच जाने को मजबूर है। वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का  ध्यान आकृष्ट कराते हुए , अर्धनिर्मित पड़े, शौचालय का निर्माण व जिम्मेदारों की भ्रष्टाचारी पर निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *