गुगरापुर रोड-शव मिलने की जानकारी पर पहुंची जसोदा पुलिस सूचना निकली गलत

रवि तिवारी की रिपोर्ट

कन्नौज – गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गुगरापुर रोड पर शव मिलने की जानकारी पर जसोदा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सब की तलाश करने लगी लेकिन जैसे-जैसे तलाश जारी रही वैसे सूचना के पीछे का राज खुलने लगा किसी ने गलत सूचना पीआरबी पर दी थी वहीं पुलिसको बताई गई जगह से केवल वस्त्र पड़े मिले जसोदा चौकी प्रभारी अमित पोरवाल ने बताया कि पीआरबी के माध्यम से उनको रोड पर एक शव पड़े होने की जानकारी प्राप्त हुई थी इसके पश्चात वह आनन-फानन में बताए हुए घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन जब यहां पर आए तो नजारा कुछ और ही था मक्का के खेत में उनको कहीं पर भी सब नहीं मिला, छानबीन करने पर खेत में कुछ वस्त्र पड़े हुए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *