बिहार की जीत नई दिशा देने वाली, सभी ने पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई: जेपी नड्डा

[object Promise]

नई दिल्‍ली, एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद बुधवार शाम को दिल्‍ली स्‍थित भाजपा कार्यालय (Bharatiya Janata Party, headquarters) में जश्‍न की तैयारी है। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शाम को भाजपा दफ्तर पहुंच गए हैं।

[object Promise]
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद दिल्‍ली स्‍थित भाजपा मुख्‍यालय में जश्‍न की तैयारियां जोरों से चल रही है और आज शाम इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम नेता शामिल होंगे।

Bihar Election Result, BJP Victory Celebration

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बिहार की जनता को कोटि-कोटि धन्‍यवाद। बिहार की जीत नई दिशा देने वाली है। सबने पीएम मोदी के काम पर मुहर लगाई। लॉकडाउन के लिए पीएम ने देश का तैया किया।

–  बीजेपी मुख्यालय पर एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम जय श्री राम…. और भाजपा माता की जय के नारे लग रहे हैं।

  • जीत के जश्‍न के लिए भाजपा दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी, जेपी नड्डा कर रहे हैं संबोधित

बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद समारोह में हिस्सा लेने के लिए रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी मौजूद रहे। पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं।

  • भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के बाद केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा मुख्‍यालय पहुंच गए हैं। भारी संख्‍या में पहुंचे कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री पहुंचने वाले हैं।

 

  • बिहार चुनाव में NDA की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता मुख्यालय में समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्‍द ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे

चुनाव आयोग के अनुसार, एनडीए ने 125 सीटों पर जीत हासिल कर ली है जो बहुमत के लिए आवश्‍यक 122 सीटों से तीन अधिक है।  जबकि  75 सीटों को अपने खाते में लेने वाली तेजस्‍वी यादव की  RJD सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी फिर भी महागठबंधन (Mahagathbandhan) मात्र 110 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी। 74 सीट जीत BJP दूसरे स्‍थान को पाने में सफल रही।

JDU नेताओं के साथ नीतीश एक बैठक का आयोजन करने वाले हैं। खबर है कि इस बैठक में चुनाव परिणाम के बाद के हालात को लेकर चर्चा की जाएगी। इससे इतर वे सरकार के गठन के पहले रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। इसे पहले उन्‍होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। पांच सीटों को जीतने वाली  AIMIM ने अपना खाता बिहार उपचुनाव में एक सीट जीत खाता खोला था।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *