बिजनेस: अगर आप यात्रा के शौक़ीन है हर वक्त घूमने जाने की योजना बनाते रहते हैं। तो आज का आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के विषय में। क्योंकि अगर आप ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) करवाते हैं तो यह यात्रा के दौरान होने वाले कई प्रकार के जोखिम को कवर करता है और आपको कई विशेष तरह के लाभ भी मिलते हैं। तो आइये जानते हैं ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के क्या हैं फायदे –
यदि आप यात्रा पर जाते हैं और अचानक से आपकी तबियत बिगड़ जाती है तो ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के तहत आप अपना इलाज करवा सकते हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) अस्पताल के बिल,दवाइयों को कवर करता है।
ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के तहत आपके सामन की चोरी की भरपाई भी की जाती है। अगर आपका पासपोर्ट या कोई अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी हो गया है तो आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) के तहत मदद मिलेगी।
ट्रैवल इंश्योरेंस का एक फायदा ये भी है कि अगर किसी इमरजेंसी के कारण आपकी कनेक्टिंग फ्लाइट छूट जाती है और उसके चलते आपका पैसा खर्च होता है तो आप $2000 तक के कवरेज के साथ ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत इसके लिए क्लेम फाइल कर सकते हैं।
अगर आपने फ्लाइट बुक करवा ली है लेकिन आप किसी जरूरी वजह के चलते घूमने नहीं जा पा रहें है तो ट्रैवल इंश्योरेंस की मदद से आपको टिकट पर खर्च हुए पैसों का भुगतान कर दिया जाएगा।
Leave a Reply