जाने कौन है भगवत मान की जीवन संगिनी गुरप्रीत कौर

पंजाब:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान आज दूसरी शादी करने जा रहे हैं। आज चंडीगढ़ में इनकीं शादी का समाहरोह है। यह 48 साल के है और इनकीं होने वाली पत्नी गुरप्रीत कौर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भगवत मान साधारण तरीके से शादी कर रहे हैं इनकी शादी में इनके परिवार के लोगो के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हो सकते हैं। वही इस समय सोशल मीडिया पर हर कोई उस महिला के बारे में जानना चाह रहा है जो भगवत मान की जीवन संगिनी बनने जा रही है। 

जाने कौन है गुरप्रीत कौर:

गुरप्रीत कौर एक साधारण परिवार की महिमा है। गुरप्रीत कौर का परिवार हरियाणा के कुरुक्षेत्र ज़िले के पेहोवा नगर का है। इनके पिता का नाम पिता का नाम इंद्रजीत सिंह और माता का नाम राज कौर है। इनका परिवार खेती से जुड़ा परिवार है तीन भाइयों के बीच 150 एकड़ जमीन है। अभी गुरप्रीत के पिता अपनी जमीन पर खेती ठेके पर करवाते हैं लेकिन पहले वह यह काम खुद करते थे। परिवार की खेती की ज़मीन पेहोवा के ही मदनपुर गांव में है. 2007 से पहले गुरप्रीत कौर का परिवार मदनपुर गांव में ही रहा करता था लेकिन उसके बाद से शहरी इलाके में रहने आ गए।
अगर हम गुरप्रीत की बात करे तो इनकीं तीन बहने है यह अपनी बहनों में सबसे छोटी है। इनकी बड़ी बहन अमेरिका में रहती है। जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में बसी हुई है। इनकी दोनो बहने काफी पढ़ी लिखी है। वही अगर हम भगवत मान की होने वाली धर्मपत्नी गुरप्रीत की बात करे तो वह पेशे से डॉक्टर है। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री महर्षि मार्केंडेयश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च हासिल की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *