ब्यूरो चीफ:सैय्यदमकसूदुल हसन
अमेठी।।तीन मार्च को पीएम मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर सीएम योगी ने सम्राट मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों व भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यहां पहुंचने पर सीएम योगी को गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद सीएम सीधे प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल सम्राट मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने मंत्री नंद गोपाल नंदी, मोहसिन रजा व सुरेश पासी के साथ कार्यक्रम के ले आउट को देखा।
उन्होंने सीडीओ प्रभुनाथ को पार्किंग व्यवस्था व पेयजल तथा शौचालय की सही व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। सीएम ने हैलीपेड के आस पास पानी का छिडकाव कर नमी करने को कहा।उन्होंने जमीन समतल बनाने के निर्देश दिये।
इसके बाद सीएम ने मंच का भी निरीक्षण किया तथा पास में बने काटेज में भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की।जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने सीएम को पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी। सभी जिम्मेदारों क्रमशः अपने द्वारा की गई व्यवस्था से सीएम को अवगत करा रहे हैं। इस बैठक में जिला महामंत्री गोविंद नारायण,विधायक दल बहादुर,अनंत विक्रम समेत कई लोग मौजूद रहे।
*पत्रकारो से बोले योगी*
एक दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री का 3 मार्च को यहां पर आगमन है यहां पर एके-47 का लेटेस्ट वर्जन रूस के साथ मिलकर के भारत उसके उत्पादन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहता है एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर प्रधानमंत्री अमेठी आ रहे हैं जनपद अमेठी से जुड़ी हुई अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
इसी उद्देश्य से कार्यक्रम की तैयारियो की समीक्षा करने मै और प्रदेश अध्यक्ष यहां पर आए हैं। अमेठी जो विकास की प्रक्रिया से बिछड़ गया था वह अब तीव्र गति से विकास की प्रक्रिया में आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा।
Leave a Reply