संकट में चौक : दस मीटर पर निशान, टूट रहे व्यापारियों के अरमान

[object Promise]
फतेहपुर: चौक बाजार में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन व व्यापारियों में तना-तनी बरकरार है। अतिक्रमण दस्ता चौक बाजार का दोबारा सर्वे कर दस मीटर पर निशानदेही कर चुका है, तो वहीं व्यापारी इससे भारी नुकसान बताकर रियायत की उम्मीद बांधे हैं। उधर पूरे शहर की निगाहें चौक बाजार के लिए निर्धारित होने वाले मानक पर टिकी हैं। सोमवार को एक फिर अतिक्रमण दल की रिपोर्ट पर डीएम व व्यापारियों के बीच वार्ता होने जा रही है। जिसमें मानक निर्धारण पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है। रविवार को एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी व अतिक्रमण दस्ते के साथ चौक का पुन: मूल्यांकन किया और पिछले दो दिनों में तैयार हुई दोबारा सर्वे की पत्रावली दुकानवार तैयार करके जिला अधिकारी कार्यालय को भेज दी।
तैयार पत्रावली में अधिकांश दुकानों में मात्र एक मीटर की तोड़फोड व कुछ दुकानों में एक से दो फिट की अतिक्रमण बताया गया है, उधर चौक व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे कुलदीप उर्फ पप्पन रस्तोगी ने कहा कि कहा कि प्रशासन ने जो नाप की है, उसमें दुकानें के अंदर पांच फिट तक निशान लगे हैं, चूंकि चौक में अधिकांश दुकाने किराए की है इस लिए दुकान से पांच फिट की जगह चली जाएगी तो व्यापार ही चौपट हो जाएगा।किसी भी दशा में व्यापारी इस तरह की बात नहीं मानेंगे। व्यापारी समाज सोमवार को डीएम से मुलाकात कर मानक पर चर्चा करेगा यदि प्रशासन जबरन दस मीटर का मानक लागू करता है तो आंदोलन भी किया जाएगा।
अस्ती-कोतवाली रोड में काम तेज पत्थर कटा से आर्य समाज तक की अस्ती-कोतवाली रोड में अतिक्रमण अभियान तेज हो गया है। रविवार को अवकाश होने से अभियान तो बंद रहा, लेकिन स्वत: से अपना अतिक्रमण तोड़ रहे लोगों को देखने के लिए अतिक्रमण प्रभारी ने दस्ते के साथ भ्रमण किया। उधर चौक इलाके के पास ठठराही में मकान व दुकानें टूटने लगी। अतिक्रमण प्रभारी प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा जो लोग खुद अपना अतिक्रमण दायरा नहीं तोड़ रहे उनका अतिक्रमण हिस्सा तोड़ने के लिए सरकारी जेसीबी लगाई जाएगी।
मुख्य सड़के खाली कराने में नहीं रूकेंगे कदम-डीएम
डीएम आंजनेय कुमार  ने कहा शहर में मुख्य सड़कें और नाला-नाली खाली कराने का अभियान चल रहा है, यह रोका नहीं जाएगा। हमारा अभियान केवल मुख्य सड़कों पर है, हम उन गलियों तभी घुस रहे जहां से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रही बात चौक की तो व्यापारियों ने वार्ता का समय मांगा था। पुन: सर्वे करा लिया गया है वार्ता कर उन्हें मानक बताए जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *