कुशीनगर में सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह समर्थकों संग भूख हड़ताल पर,अरेस्ट कर लाया गया है पुलिस लाइन

[object Promise]

रिपोर्ट उपेन्द्र कुशवाहा

पडरौना,कुशीनगर :कुशीनगर कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दे रहे सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को अरेस्ट कर लिया गया है। अरेस्ट कर उनको पुलिस लाइन में लाया गया है। यहां वह भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अधिकारी उनको मनाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद हैं।
कुशीनगर में नागरिकता संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कुशीनगर अलग अलग जगहों पर सपा नेताओं समेत अन्य जिलों में बड़े नेताओं को जगह-जगह गिरफ्तार किया गया। उधर पडरौना नगर से सटे खिरियाटोला में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। सपा के प्रदर्शन को देखते हुए जिलों में चप्पे चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस-पीएसी तैनात किया गया था। पूरे दिन सपा नेताओं को रोकने व गिरफ्तारी का सिलसिला जारी रहा।

हालांकि विरोध प्रदर्शन के दौरान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरियाटोला में प्रदर्शनकारियों व कोतवाली पुलिस से झड़प हो गई इस दौरान प्रधान शिकारियों के बीच से पत्थरबाजी की गई,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए जमकर लाठियां भांजी व दौड़ा कर घरों में बदलने का कार्य किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *