आर माधवन को 18 साल की लड़की ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ये जवाब

आर माधवन को 18 साल की लड़की ने शादी के लिए किया प्रपोज, एक्टर ने दिया ये जवाब

बॉलीवुड ऐक्टर आर माधवन अपनी क्यूट स्माइल के लिए बॉलीवुड में काफी फेमस हैं। आर माधवन ने साल 2001 में फिल्म रहना है तेरे दिल में से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें वो एक्ट्रेस दीया मिर्जा के अपजिट नजर आए थे। इसके बाद माधवन ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। साउथ से लेकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री तक उनके डैशिंग लुक्स और एक्टिंग के जलवे हैं, सोशल मीडिया पर भी अक्सर उनको लेकर बातें होती हैं, उनके चाहने वालों की लिस्ट में काफी  टीनेजर लड़कियां शामिल हैं जो आए दिन सोशल मीडिया पर आर माधवन की तारीफ करती रहती हैं।  18 साल की लड़की ने सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज किया इस पर एक्टर ने काफी शानदार जवाब दिया है।

दरअसल 49 साल के माधवन को एक 18 साल की फीमेल फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया है, इस बात का जिक्र माधवन ने खुद सोशल मीडिया पर किया है, दरअसल माधवन को पसंद करने वाली फैन ने माधवन की एक फोटो पर लिखा- ‘क्या ये गलत है कि मैं 18 साल की हूं और आपसे शादी करना चाहती हूं’।

हालांकि इसके बाद माधवन ने जो जवाब दिया, वो और भी खूबसूरत था, एक्टर ने लिखा- “हाहाहाहा…. ईश्वर आपको सलमात रखे …तुम मुझसे ज्यादा किसी बेहतर शख्स को खोज लोगी। माधवन ने इंस्टा पर अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसकी तारीफ सेलेब्स भी कर रहे हैं। फोटो में एक्टर सॉल्ट एंड पेपर लुक में दिख रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधवन आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे जिसमें उनकी स्पेशल अपीयरेंस थी। फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। अब वो डायरेक्टर के तौर पर टाइटल रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट  से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की कहानी साइंटिस्ट और एयरोनॉटिकल इंजीनियर एस. नंबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *