लेंजडरी सिंगर लता मंगेशकर को रविवार देर रात सांस लेने की तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसके बाद खबर आई कि हालत स्थिर होने के बाद उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। हालांकि स्पॉटबॉय की खबर में दावा किया गया है कि लता जी अभी भी अस्पताल में हैं। वेबसाइट के मुताबिक उन्होंने लता जी की बहन ऊषा मंगेशकर से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने कहा कि अभी लता मंगेशकर को एक-दो दिन और अस्पताल में रखा जाएगा।
उनको चेस्ट कंजेशन की शिकायत थी साथ ही सांस लेने में भी समस्या हो रही थी। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक अब उनकी हालत में सुधार है।
ऑफिशल स्टेटमेंट के मुताबिक, लता मंगेशकर जी को वायरल चेस्ट कंजेशन हुआ था। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, अहतियातन उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल चेकअप के लिए ले जाया गया था ताकि समय पर ऐंटीबायॉटिक्स मिल सकें और ज्यादा इन्फेक्शन न हो। वह स्टेबल हैं और ठीक हो रही हैं।
वहीं लता की बहन उषा के पीटीआई को दिए गए बयान के मुताबिक, लता अभी भी हॉस्पिटल में हैं। वह डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। वह ठीक हैं। उनको मंगलवार तक डिस्चार्ज किया जाएगा।
Leave a Reply