दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

[object Promise]
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)।
मिशन प्रेरणा के अंतर्गत आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका ,प्रिंट रिच मैटेरियल, समृद्ध, हस्त पुस्तिका एवं गणित किट पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा  किया गया।
[object Promise]
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र हफीजबाद में आज दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ  खण्ड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया, उन्होंने कहा कि  बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर करने को शिक्षकों को प्रशिक्षण देना शुरू हो गया है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व व आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यालय खुलने पर समृद्ध मॉड्यूल के माध्यम से सौ दिवसीय उपचारात्मक शिक्षण करने के लिए दिया जा रहा है। संदर्भ दाता की भूमिका में एआरपी शैलेंद्र यादव नेे शिक्षको को प्रशिक्षण की रूपरेखा बताई।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया जा रहा है। मानीटरिंग के लिए प्रशिक्षण कक्ष में वेब कैमरा लगाए गए हैं। इससे राज्य परियोजना निदेशक व विभागीय अधिकारी ऑनलाइन प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हैं। राजेश यादव, मनोज कनोजिया, अजीत द्विवेदी सहित उपेन्द्र कनोजिया द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीमैट प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन मोनिटरिंग में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रही। सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन व चाय की व्यवस्था की गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *