गठबंधन को जिताने के लिए जनता से अधिक मतदान कराने के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : एनपी कुशवाहा

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपने क्षेत्र में जाकर गठबंधन के बारे में बताएं। जनता को सपा के पूर्व मुखिया अखिलेश यादव द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए भारी मतदान के लिए तैयार करें। इस सफलता में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
सपा-बसपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी एनपी कुशवाहा सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के कुबेरस्थान में बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा देश के लिए खतरा है। भाजपा राज में नफरत और अपराध में बढ़त हुई है। अब समय आ गया है जब जनता को अपना आक्रोश जताने का शीघ्र मौका मिलेगा। भाजपा को अब सत्ता से बाहर जाना ही होगा। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी लोकसभा क्षेत्र के कुबेरस्थान में विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की ।
कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के पडरौना अंतर्गत गांव बतरौली बाजार मे बैठक के दौरान चुनावी रणनीति तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों से अपील किया है । बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष मु0 इलियास अंसारी, उग्रसेन यादव, राकेश श्रीवास्तव, अलाउद्दीन अंसारी, पप्पू मद्धेशिया, राजन तिवारी, जे0पी0 मौर्य, बजरंगी यादव, परवेज आलम, राम प्रताप यादव, मुकेश पहलवान, राजेन्द्र, विद्या सागर, श्रीनिवास आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *