मुजफ्फरनगर, छत्तीसगढ के सुकमा में शहीद मुजफ्फरनगर के लाल विकास कुमार का पार्थिव शरीर मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे यहां पर पहुंचा। यहां पर पहले से मौजूद भीड़ गगनभेदी नारों से गूंज उठी। शहीद विकास की शहादत को हर किसी को सलाम किया। इस दौरान सेना के बड़े अधिकारी भी यहां पर मौजूद थे। मंगलवार दोपहर को गांव में पहुंचा शहीद विकास कुमार का पार्थिव शरीर।राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, प्रमोद ऊंटवाल सहित शहर व देहात क्षेत्रों से भारी संख्या में भीड़ शहीद के सम्मान में पहुंची। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि के रूप में गन्ना मंत्री सुरेश राणा पहुंचे हैं, जो शहीद के परिवार को 50 लाख रुपए का चेक सौंपेंगे। परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी का आश्वासन देंगे।
छत्तीसगढ के सुकमा में तैनात मुजफ्फरनगर का लाल विकास कुमार रविवार रात शहीद हो गया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान आइईडी ब्लास्ट होने से विकास की शहादत हुई। बलिदान की खबर मिलते पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई थी। शहादत की सूचना पर स्वजन बेहाल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बलिदानी विकास कुमार के नाम से गांव में सड़क, एक स्वजन को सरकारी नौकरी के साथ ही परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक की घोषणा की थी।
Leave a Reply