राजीव सेन और चारू असोपा की ये पहली तस्वीरें नहीं हैं जिनकी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हों । इससे पहले भी इन्होंने ऐसी ही कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसकी वजह से ट्रोल हुए थे । 21 दिन के लॉकडाउन ने सभी को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है । इस समय को हालांकि वो लोग काफी अच्छे से बिता रहे हैं, जिन्हें अपने काम से थोड़ी कम छुट्टियां मिलती हैं ।
सेलेब्रिटी हो या आम इंसान सभी अपने घरों में रहकर एक परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं । सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा भी इन दिनों घर पर ही हैं और दोनों साथ में टाइम स्पेंड कर रहे हैं, दोनों हाल ही में फिर से चर्चा का विषय बने हैं । हाल ही में राजीव और चारू ने कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, जिसके बाद दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, जो तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही हैं. उन तस्वीरों में राजीव सेन शर्टलेस हैं और चारू असोपा ने नाइट ड्रेस पहनी हुई है. दोनों एक-दूसरे को किस करते एक काफी क्लोज होते दिखाई दे रहे हैं. दोनों की इन तस्वीरों को ट्रोलर्स ने पसंद नहीं किया और इसलिए दोनों को ट्रोल कर दिया।
राजीव सेन ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन लिखा- ‘इन दिनों में मैं प्यार में क्वारंटीन हूं और आप?’ वहीं, चारू असोपा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- क्वारंटीन में हम खुश हैं ।
https://www.instagram.com/p/B-aG6gCnFsN/?utm_source=ig_web_copy_link
यूजर्स दोनों के इस तरह की प्राइवेट तस्वीरें शेयर न करने की सलाह दे रहे हैं । कोई कह रहा है कि इन तस्वीरों की नुमाइश करने की क्या जरूरत है।क्या होगा कि अगर तुम्हारे फादर इन लॉ इन्हें देख लें । तो कोई कह रहा है कि इस तरह की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए। कुछ चीजें निजी होती हैं।
ये पहली तस्वीरें नहीं हैं जिनकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हों । इससे पहले भी इन्होंने ऐसी ही कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसकी वजह से ट्रोल हुए थे। दोनों ने कार में रोमांस करते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं। आपको बता दें कि बीते साल सात जून को दोनों ने गोवा में शादी की थी।
https://www.instagram.com/p/B-MYPSeJpCV/?utm_source=ig_web_copy_link
Leave a Reply