भीषण सड़क दुर्घटना, 18 लोगों की दर्दनाक मौत

पश्चिम बंगाल से भीषण सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार नदिया जिले में सड़क भीषण हादसा हुआ है, जिसमे 18 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोगों के घायल होने की खबर है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार नदिया के हंसखाली के फूलबाड़ी में शनिवार देर रात भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही एक निजी वाहन ने खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्‍थल पर चीख पुकार मच गई.

खबरों की मानें तो ये सड़क दुर्घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शव को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे. सभी एक निजी वाहन में सवार होकर जा रहे थे कि कार हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया और हादसा हो गया. 

पुलिस की मानें तो हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार की वजह से हुआ. इस सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि वाहन में मौजूद सभी लोग अपने परिजन के शव के दाह संस्कार के लिए गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे. तभी सड़क के किनारे पत्थर से लदी ट्रक को वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन में करीब तीस लोग सवार थे जिसमें से बीस लोगों की मृत्यु हो चुकी है. अन्य दस अभी भी जीवित हैं, जिनका इलाज जारी है. इसमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है.

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *