यूक्रेन रूस विवाद पर बोले भारत के विदेश राज्य मंत्री

Ukraine russian conflict| यूक्रेन और रूस के मध्य जारी विवाद ने पूरे देश को चिंता में डाल दिया। सभी देश इस युद्ध को लेकर यूक्रेन और रूस की निंदा कर रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ़्रांस, सभी रूस को हमला रोक कर संधि करने की सलाह दे रहे हैं। वह सब रूस को आगाह कर रहे हैं की इस युद्ध का परिणाम घातक सिद्ध हो सकता है। अब इसी को लेकर भारत ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

भारत के विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन ने कहा है की अभी भारत का इस मामले पर न्यूट्रल स्टैंड है। हम उम्मीद करेंगे की यह युद्ध जल्द ही समाप्त हो और सम्पूर्ण विश्व मे शान्ति का माहौल स्थापित हो। बता दें भारत के इस बयान से स्पष्ट है की वह अन्य बड़े देशो की भांति किसी के पक्ष या किसी के विरोध में नहीं खड़ा हुआ है। 
अपितु भारत इस मामले पर शांति का रुक अपनाते हुए न्यूट्रल बात कर रहा है। भारत का कहना है युद्ध का परिणाम घातक सिद्ध होता है इसलिए दोनो देशो को अभी भी वक्त है रुक जाना चाहिए और शान्ति का परिचय देते हुए इस युद्ध को रोक देना चाहिए। बताते चलें पूरे विश्व की यही अभिलाषा है की यह दोनो देश युद्ध को टाल दें क्योंकि इसमें सम्पूर्ण विश्व की भलाई है। लेकिन चीन रूस के समर्थन में खड़ा है। अभी चीन के इस समर्थन को लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *