जनपद में आज पदवार नामांकन पत्रों की बिक्री का विवरण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी 14 अप्रैल 2021, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिला मजिस्ट्रेट एसपी सिंह ने बताया कि जनपद अमेठी में पंचायत चुनाव को लेकर आज 369 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य के 304, प्रधान ग्राम पंचायत के 28, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 28 तथा जिला पंचायत सदस्य के 9 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इस प्रकार अब तक कुल ग्राम पंचायत सदस्य के 10166, प्रधान ग्राम पंचायत के 7607, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 6514 तथा जिला पंचायत सदस्य के 818 तथा अब तक कुल 25105 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत हेतु नामांकन पत्र संबंधित विकासखंड कार्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन पत्र जिला पंचायत कार्यालय गौरीगंज अमेठी से निर्धारित शुल्क जमा कर प्राप्त किए जा सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *