मौसम विभाग ने चेताया : दो दिन की राहत के बाद बरसेगा गर्मी का प्रकोप

डेस्क। उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी का महा प्रकोप देखने को मिल रहा है। बीते 15 दिनों से लगातार लू चल रही है। जून के तापमान मार्च से ही लोगो का पानी निकाल रहा है। ऐसे में बारिश का न होना भी लगातार लोगो की मुसीबत बना हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने अनुमान लगाया है कि आगमी दो तीन दिनों में लू से मामूली सी राहत मिलेगी, यह राहत दो-तीन दिन तक रहेगी।

साथ ही विभाग ने चेतावनी भी दी है कि इसके बाद पंजाब, दक्षिण हरियाणा-दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लू गंभीर स्तर तक भी पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार की गर्मी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

आपको बता दें कि आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार तरह के अलर्ट जारी करता है। ग्रीन अलर्ट में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। येलो अलर्ट में लोगों से सतर्कता बरतने को कहा जाता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट में तैयार रहने की अपील की जाती हैं। साथ ही रेड अलर्ट का मतलब है खतरा या बचाओ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *