Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: यह कांग्रेस का अंत काल, पतन निश्चित

Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: असम के मुख्यमंत्री ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। राहुल गांधी की नीति पर सवाल करते हुए ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोला। ह‍िमंत ब‍िस्‍वा सरमा का कहना है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बीजेपी को खूब लाभ हुआ है। यात्रा की टाइमिंग बीजेपी के लिए फायदेमंद थी।

उन्होंने कहा- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तब शुरू हुई जब देश भक्ति भाव से सरोबार था। हर तरफ राम – राम की गूंज थी। भारत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करुणा से सरोबार था। राहुल की यात्रा पूर्णतः बीजेपी के लिए लाभकारी साबित हो गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में राम भक्तो की भावनाओं को आहत किया।

कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता अस्वीकार कर दिया। इससे जनता आहत थी और राहुल असम की सड़को पर अपनी न्याय यात्रा के लिए निकले। जनता समझ गई यह लोग राम मंदिर का बायकॉट कर रहे हैं। जनता के मन में कांग्रेस के प्रति क्रोध है अभी कांग्रेस जिस मार्ग पर बढ़ रही है। उससे यह साफ़ है की आगामी समय में कांग्रेस के पास दो से चार विधायक ही बचेंगे। यह काल कांग्रेस का अंत काल है अब कांग्रेस का पतन निश्चित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *