मसाला बनाएगा लखपती आज ही शुरू करे व्यापार

बिजनेस:- आज के समय मे हर कोई अपना बिजनेस करने जबरदस्त पैसा कमाना चाहता है। वैसे तो सबको बिजनेस करना बहुत आसान लगता है लेकिन कई बार हम बेहतर बिजनेस आइडिया न खोज पाने के चक्कर मे बड़े नुकसान को झेलते है। क्योंकि हम किसी दूसरे का बिजनेस आइडिया कॉपी करके उसी के आधार पर बिजनेस करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा घरेलू बिजनेस बताने जा रहे हैं। जिसे आप कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं। असल मे हम बात कर रहे हैं मसाले के बिजनेस की यह एक ऐसा बिजनेस है जो कभी फ्लॉप नही होता और इसे घर की महिलाएं पर पुरुष दोनों कर सकते हैं। 

जाने कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट:-

मसाले के बिजनेस को लेकर खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने एक रिपोर्ट निकाली है। इस रिपोर्ट में इस बिजनेस में होने वाले ख़र्च के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार मसाले के बिजनेस में आपको 3.50 लाख रुपये इन्वेस्ट करना होगा। इस बिजनेस के लिए 300 वर्ग फुट बिल्डिंग शेड बनाने पर 60,000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे और मशीनों पर 40,000 रुपये लगेंगे. इसके अलावा, काम शुरू होने पर होने वाले खर्च के लिए 2.50 लाख रुपये की जरूरत होगी।
मसाले की फैक्ट्री लगाने के लिए जिस मशीन की आपको आवश्यकता होती है वह हर शहर के मिल जाएगी। धनिया मिर्च, हल्दी फीसने के लिए हमे चक्की की आवश्यकता होती है। ये बहुत ज्‍यादा बड़ी नहीं होती और इनकी कीमत भी कम ही होती है. आप इन्‍हें ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं. कच्‍चे माल के रूप में हल्दी, काली मिर्च, सूखी मिर्ची, जीरा, धनिया का प्रयोग ही होता है. इन्‍हीं को पिसकर ही पैकिंग करके बेचा जाता है. ये भी आसानी से लगभग हर शहर में मिल जाते हैं. या‍ फिर आप इन्‍हें थोक में किसी ऐसी जगह से ले सकते हैं, जहां ये बड़ी मात्रा में बिकने को आते हैं। 
इस बिजनेस से आपको बेहरीन कमाई हो सकती है। एक साल में 193 क्विंटल मसाले का उत्पादन किया जा सकता है. अगर इन्‍हें 5,400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा जाए तो साल में 10.42 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है. इसमें सारे खर्चे घटाने के बाद सालाना 2.54 लाख रुपये का मुनाफा होगा. यानी महीने में 21 हजार रुपये से ज्यादा की कमाई हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *