सावधान! यूं चल रहा ‘सेक्स & ब्लैकमेल’ का खेल

नई दिल्ली । सोशल मीडिया ने जितनी सुविधाएं दीं, उतनी ही परेशानियां भी बढ़ा दी हैं। इसकी मदद से लोगों को अपना दायरा बढ़ाने का मौका जरूर मिला है, लेकिन इसके चक्कर में पड़कर मासूम लोग गलत लोगों का शिकार भी बने हैं। इन शातिर लोगों का जाल इतना खतरनाक होता है कि रिश्ते, पैसे आसानी से इसकी बलि चढ़ जाते हैं। वहीं कई मामलों में तो बात जान लेने-देने तक पहुंच जाती है।
 सोशल मीडिया या ऐप्स के जरिए लोग आसानी से फंस जाते हैं। शिकार बनाने के लिए फर्जी तस्वीरों, विडियोज आदि का इस्तेमाल किया जाता है। प्यारी-प्यारी बातें करके, इमोशनल करके पहले जो मर्जी करवाया जाता है और फिर अचानक शुरू हो जाता है ब्लैकमेलिंग का खेल।
ऑनलाइन क्राइम का शिकार होनेवालों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या ज्यादा है। ये मान लीजिए कि 15 में से 10 मामलों में शिकार पुरुष ही होते हैं। माइक्रोसॉफ्ट के एक सर्वे में पता चला है कि पुरुषों का रिस्क पर्सेंटेज 64 प्रतिशत है। दरअसल, देखा गया है कि पुरुष अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रिवेसी पर उतना ध्यान नहीं देते, इसलिए उन्हें शिकार बनाना आसान होता है। आपको फंसानेवाला कोई पुराना जानकार, पड़ोसी या फिलिपिंस या नाइजीरिया में बैठा कोई शख्स भी हो सकता है।
कैसे बचें:  
1. कोई भी सबूत अपने पास से डिलीट न करें। चैट, ई मेल, फोटो, ऑडियो या विडियो, कुछ भी न हटाएं।
2. आपको ब्लैकमेल कर रहे शख्स की बातों में न आएं, उसकी कोई भी डिमांड  पूरी न करें।
3. परिवार के किसी सदस्य को, अपने किसी खास दोस्त को यह सब जरूर बताएं।
4. बिना ज्यादा सोच विचार के पुलिस या साइबर क्राइम में थ्प्त् दर्ज करवाएं।
5. अगर इस घटना से आपकी मानसिक स्थिति पर कोई असर पड़ा दिखता है     
तो जरूर दिखाएं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *