इस दिन रिलीज होगा पठान का टीजर

मनोरंजन– बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। वैसे तो शाहरुख खान की सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक धाक बनी हुई है। लोग इनके दीवाने हैं। लेकिन इस बार यह अपने तीन तीन प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।
सूत्रों का कहना है कि साल 2023 में शाहरुख खान की तीन बड़ी फिल्में आने वाली है। वही अभी हाल ही में शाहरुख खान की आगामी फिल्म पठान का टीजर रिलीज होने वाला है। दावा किया जा रहा है कि शाहरुख की इस फ़िल्म का टीजर उनके जन्मदिन के दिन यानी 2 नवम्बर को लॉन्च होगा।
बता दें शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का इनके फैन्स को काफी समय से इंतजार था। वही अब इस बात की घोषणा होने से लोगो की बेताबी बढ़ गई है। कि आखिर शाहरुख खान लंबे समय के बाद पर्द पर लौट रहे हैं तो वह क्या धमाका करने वाले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *