देवरिया जेल ले जाते समय हथकड़ी सरकाकर वाहन से कूद कर फरार हुए पशु तस्कर को पकड़ा

[object Promise]
पडरौना कुशीनगर : पिछले हफ्ते दो सिपाहियों द्वारा देवरिया जेल ले जाते समय चार पशु तस्करों में दो देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में हथकड़ी सरकाकर वाहन से कूद कर फरार हो गए थे। दोनों फरार तस्कर औरैया जिले के रहने वाले थे। इनमें से एक को तरयासुजान पुलिस ने सलेमगढ़ में दबोच लिया। पुलिस फरार दूसरे तस्कर की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। बीते 26 अप्रैल को तरयासुजान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बहादुरपुर पुलिस चौकी के समीप पशुओं की खेप के साथ चार पशु तस्करों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए चारों तस्कर औरैया जिले के रहने वाले थे। थाने के दो सिपाही चारों तस्करों को सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया था जहां उनकी जमानत की अर्जी निरस्त कर दी गयी। इसके बाद दोनों सिपाही पशु तस्करों को प्राइवेट वाहन से देवरिया जेल ले जा रहे थे।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाबू के समीप आशिफ उर्फ कल्लू एवं आशिक निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरैया हाथ से हथकड़ी सरकाकर वाहन से कूदकर फरार हो गए थे। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 12-12 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी ने बताया कि कस्टडी से फरार आशिफ उर्फ कल्लू नेपाल भागने के फिराक में था। इस दौरान सूचना के आधार पर तरयासुजान पुलिस ने उसे सलेमगढ टोल प्लाजा के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *