नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के चलते देशभर में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) आज से ट्रेन टिकट की बुकिंग (Train ticket booking) शुरू करेगा। कल यानी मंगलवार से राजधानी दिल्ली से 15 स्पेशल ट्रेन (Special trains) चलेंगी। इन ट्रेन के लिए सोमवार शाम 4 बजे ऑनलाइन टिकट बुकिंग (online ticket booking) होगी। घर जाने वाले हर शख्स की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और जो पूरी तरह स्वस्थ होगा, उसे ही घर जाने की अनुमति मिलेगी। आइए, इस ट्रेन की टिकट बुकिंग, रूट, टाइम-टेबल और किराए से जुड़ी हर जानकारी को अच्छे से समझ लेते हैं।
पहले दिन यानी 12 मई को राजधानी दिल्ली से कुल 15 स्पेशल ट्रेन चलेंगी। 15 डेस्टिनेशन के लिए पहले चरण में नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा।
बिहार के लोगों के लिए भी खुशखबरी है। नई दिल्ली से पटना के लिए भी 12 मई से ट्रेन चलने जाए रही है। ट्रेन अप और डाउन दोनों रूट पर चलेगी।12 मई से भारतीय रेलवे एक बार फिर पूर्वोत्तर को जोडे़गी। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के लिए भी ट्रेन चलेगी।जिन शहरों के लिए 12 मई से ट्रेन चलाने का फैसला किया गया, उसमें अहमदाबाद भी शामिल है। सभी ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई शाम चार बजे से शुरू होगी।
देश के पूर्वी हिस्से की तरफ भी ट्रेन एक बार फिर से दौड़ने लगेगी। 12 मई से जिन शहरों के लिए ट्रेन चलाने के फैसला किया गया है, उनमें भुवनेश्वर भी है। रेलवे ने कहा है कि 12 मई से चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए प्रस्थान बिंदु पर मास्क पहनना और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य होगा। सिर्फ उन्हीं लोगों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें वायरस से संक्रमण के कोई लक्षण नजर नहीं आएगा।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए भी 12 मई से नई दिल्ली से ट्रेन चलेगी।
नई दिल्ली से चेन्नै के लिए भी 12 मई से ट्रेन चलेगी। भारतीय रेल का कहना है कि 12 मई से चलने वाली 15 जोड़ी ट्रेनों (अप और डाउन) के बाद वह अन्य मार्गों पर भी विशेष ट्रेनें चलाएगी।12 मई से नई दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ के लिए भी ट्रेन चलेगी। पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिए भी ट्रेन चलेगी। नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए भी 12 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होगी। गोवा के मडगांव के लिए भी 12 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलेगी।झारखंड की राजधानी रांची के लिए भी ट्रेन चलेगी।
इसके अलावा सिकंदराबाद के लिए भी ट्रेन चलेगी।नई दिल्ली से तिरुअनंतपुर के लिए भी ट्रेन चलेगी। रेलवे ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय रेल धीरे धीरे कुछ यात्री ट्रेन सेवाओं की शुरुआत करने जा रही है, लेकिन मौजूदा श्रमिक स्पेशल ट्रेनें वर्तमान व्यवस्था के अनुसार संबंधित राज्य सरकारों के अनुरोध पर सामान्य रूप से चलती रहेंगी।
पहले चरण के टिकट की बुकिंग सोमवार शाम 4 बजे से होगी। शल ट्रेनों में टिकट कटाने के लिए IRCTC की वेबसाइट या इसके मोबाइल ऐप पर लॉगइन कर टिकट लेना होगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ इन ट्रेनों के लिए टिकट केवल IRCTC की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) से या फिर मोबाइल ऐप से इंडिविजुअल यूजर के अकाउंट से ही बुक की जा सकेंगी। इसके लिए एजेंट के मार्फत टिकट नहीं कटाया जा सकेगा।
इन स्पेशल ट्रेनों में राजधानी के बराबर ही किराया होगा। कारण यह भी है कि सभी ट्रेनों में सिर्फ एसी कोच ही लगे होंगे। इसका सीधा असर सफर कर रहे यात्री की जेब पर पड़ेगा। लॉकडाउन के दौरान जिस भी यात्री को सफर करने की जरूरत होगी उसे ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
मजदूरों, कामगारों और अन्य जरूरतमंदों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की तरह चलती रहेंगी और मजदूरों को बिना किराया लिए ही उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। तत्काल या प्रीमियम तत्काल जैसे टिकट इसमें नहीं मिलेंगे। मतलब कि हर हाल में समय पर टिकट कटाना होगा। ज्यादा पैसा देकर तत्काल टिकट कटाने के भरोसे नहीं रहें।
The post कल से फिर आम लोगों के लिए दौड़ने लगीं ट्रेनें appeared first on Jan Sandesh Online.
Leave a Reply