हम न गद्दारी करेंगे न करने देंगे हमने जो किया कोई करके दिखाए

पंजाब:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने अपने ही मंत्री के खिलाफ एक्शन लिया है। भगवत मान के एक्शन के बाद अब अरविंद केजरीवाल का बयान आया है केजरीवाल ने भगवत मान की तरीफ करते हुए कहा है कि हमे अपनी पार्टी पर गर्व है भगवत मान ने आज साबित कर दिया की आप गर्दन कटवा सकती है लेकिन अपने देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकती। 

उन्होंने कहा कोई इस घोटाले के बारे में नहीं जानता था न मीडिया न मंत्री गढ़ भगवत मान चाहते तो मंत्री के साथ मिल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने इस मामले पर सख्त कार्यवाही की ओर अपने मंत्री को उसके किए की सजा दिलाने के लिए कदम उठाए आज भगवत मान पर सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे भारत को गर्व है।
केजरीवाल ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि आज विपक्ष को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें तो वह सरकार पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने महज 2 माह के भीतर ही भ्रष्टाचार करना आरंभ कर दिया। लेकिन क्या वह बतायेगे की इससे पहले और कौन सी सरकार थी जिसने अपनी ही पार्टी के नेताओ के खिलाफ कार्यवाही की। हम अब न किसी को गद्दारी करने देंगे और न गद्दारी करेंगे। हमने आज जो किया उसके लिए हिम्मत चाहिए और यह हिम्मत हमे भगवान से प्राप्त होती है। 
जानकारी के लिए बता दें पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे विजय सिंगला को मंगलवार को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है. वे पंजाब सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। पंजाब सरकार की इस कार्रवाई के कुछ देर बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी सिंगला पर कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर मामला दर्ज कर एसीबी ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *