झारखंड लोक सेवा आयोग के परीक्षा मे सफल आयोजन में सभी प्राचार्य के साथ उपायुक्त कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक

शेखर की  रिपोर्ट

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त  कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय/कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में आगामी 12 सितंबर 2021 को प्रस्तावित झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर केंद्र बनाएं जाने पर चर्चा की गई। मौके पर उप विकास आयुक्त  जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता  सादात अनवर, जिला शिक्षा पदाधिकारी  निलम आइलीन टोप्पो* समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 
उपायुक्त  कुलदीप चौधरी ने कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा काफी महत्वपूर्ण है।

इसके सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबध है। उन्होंने सभी विद्यालय/कॉलेज प्राचार्यों को उक्त परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने की बात कहीं। कहा कि जिले में कुल 36,010 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए 79 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्होंने सभी विद्यालय/कॉलेज प्राचार्यों को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त  जय किशोर प्रसाद ने सभी विद्यालय/कॉलेज प्राचार्यों को कहा कि जिले में पहली बार 36,010 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह अब तक आयोजित होने वाली परीक्षा में सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों की संख्या है। इसलिए बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है, ताकि आयोग के तय मानकों के अनुरूप परीक्षा का संचालन हो सके।

बैठक में उपस्थित अपर समाहर्ता श्री सादात अनवर ने सभी विद्यालय/कॉलेज प्राचार्य से उनके यहां उपलब्ध कमरों/ बैंच/ पेयजल, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली और उसका प्रतिवेदन प्राप्त किया। साथ ही बताया कि किस परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थी शामिल होंगे। बैठक में केंद्रीय विद्यालय सेक्टर फोर, केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, आयप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर फाईव, दिल्ली पब्लिक स्कूल, गुरू गोविंद पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय रेलवे कालोनी,डीएवी पब्लिक स्कूल समेत सभी 79 परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य/उनके प्रतिनिधि एवं संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *