आज राष्ट्रपति रामनाथ काेविंद से नागरिकता कानून को लेकर मिलेगा विपक्ष

[object Promise]

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरा विपक्ष केंद्र सरकार को घेरता नजर आ रहा है। इसके लिए आज मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, नागरिकता कानून को लेकर देश में विरोध प्रदर्शन के मामले सामने आने के बाद विपक्षी दल एकजुट होता नजर आ रहा है। इसी काे लेकर आज शाम 4:30 बजे राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विपक्षी दलों के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।

आपको बताते जाए कि नागरिकता कानून को लेकर देश के कई कोनों में हिंसक प्रदर्शन देखे जा रहे हैं। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इस कानून के विरोध में नॉर्थ ईस्ट में भी काफी बवाल देखा गया है।

यहां देखें क्या है कानून…

नागरिकता संशोधन कानून बनने पर गुवाहाटी के साथ-साथ असम के अन्य हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं।

यह कानून 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हिंदुओं, सिखों, पारसी, जैन व बौद्ध लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करेगा। कानून के अनुसार, इन समुदायों को अवैध अप्रवासी नहीं माना जाएगा और इन्हें भारतीय नागरिकता दे दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *