कुशीनगर में पडरौना क्षेत्र के सिधुआ बाजार में एसडीएम ने नट व बांसफोर समुदाय में बांटा खाद्य सामग्री

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । लॉकडाउन 3 के दौरान गरीबों व जरूरतमंदों की मदद में जिला प्रशासन व स्वयंसेवी संस्थाएं जुटी हुई हैं। गरीबों में भोजन पैकेट व खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। साथ ही लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। अफसर लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

साथ ही हरसंभव मदद का भरोसा दिला रहे। पडरौना सदर एसडीएम रामकेश यादव ने नगर से सटे सिधुआ बाजार में नट व बांसफोर से जुड़े जरूरतमंदों लोगो में एक्शन एड गिव इंडिया और हेलो के बैनर तले भोजन पैकेट का वितरण किया। लोगों से घरों में रहने की अपील की। इस मौके पर मंटू बाबा,बीके सिंह कुशवाहा,सत्येन्द्र मिश्रा अशोक यादव,राम ब्रिज गिरि आदि शामिल रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *