PWD के इंजिनियर जूनियर से विधायक ने कराई उठक-बैठक

PWD के इंजिनियर जूनियर से  विधायक ने कराई उठक-बैठक

भुवनेश्वर । ओडिशा में पत्नागढ़ से बीजू जनता दल (बीजेडी) के नवनिर्वाचित विधायक ने अपने चुनाव क्षेत्र में सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता का आरोप लगाकर एक सरकारी कर्मचारी को उठक-बैठक लगवाकर विवाद को जन्म दे दिया है। विडियो में जूनियर इंजिनियर उठक-बैठक कर रहे हैं और माफी भी मांगते देखे जा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें सरोज कुमार मेहर बेलपाडा ब्लॉक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के जूनियर इंजिनियर से 100 उठक-बैठक लगवा रहे हैं। विधायक ने इंजिनियर को उनका आदेश नहीं मानने की स्थिति में हिंसा करने की भी धमकी दी।

बलांगीर ज़िला प्रशासन ने विधायक द्वारा इंजिनियर को उठक-बैठक कराने के मामले में जांच करानेके आदेश दिये हैं। ओडिशा के बलांगीर ज़िले में बीजेडी विधायक सरोज मेहर ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता ठीक न होने को लेकर सरकारी अधिकारी को उठक-बैठक करने का निर्देश और धमकी दी थी। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद जांच के आदेश दिये गए हैं। विडियो में देखा जा सकता है कि विधायक जूनियर इंजीनियर को 100 दंड-बैठक करने का निर्देश दे रहे हैं। जूनियर इंजीनियर जसवंत साबर को धमकी भी दे रहे हैं कि अगर उन्होंने उठक बैठकन किया तो जनता उन्हें पीटेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *