नई दिल्ली। बुधवार को कोरोना वॉयरियर्स पर हो रहे हमलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई इस बैठक में कोरोना वॉरियर्स पर हमलों के लेकर बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बैठक में हुई फैसलों की जानकारी दी। गृहमंत्री अमित शाह ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए इन बड़े फैसलों को जरूरी बताया।
अमित शाह ने कहा कि, सरकार उन लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है जो इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान देश की रक्षा के लिए जी जान लगाकर काम कर रहे हैं। अमित शहा ने कहा कि हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए अध्यादेश लाना उसी का प्रमाण है। यह उनकी सुरक्षा और गरिमा को सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा।
आपको बता दें कि इसके पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठ के बारे में ब्रीफ किया। जावड़ेकर ने बताया कि इस बैठक में पीएम मोदी ने अहम फैसले लेते हुए डॉक्टरों और आरोग्यकर्मियों के खिलाफ अब किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसलिए स्वास्थ्यकर्मियों (Health Workers) को संरक्षण देते हुए नया अध्यादेश लाया जा रहा है।अब स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला संज्ञान लेने वाला और गैर जमानती होगा। इसमें कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। हमलावरों को 3 माह से लेकर 5 साल तक की सजा हो सकती है। साथ ही 50 हजार से 2 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
Leave a Reply