दुनिया का ऐसा पहला शख्स महिला-पुरुष के तौर पर रहने वाले ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म

वॉशिंगटन। अमरीका में एक ट्रांसजेंडर ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि वह 5 वर्षों से एक महिला के तौर पर रह रहे हैं और यह उनका पहला बच्चा है। विस्कॉन्सिन के रहने वाले केसी सोलिवन (30) को दुनिया का ऐसा पहला शख्स माना जा रहा है, जिन्होंने एक महिला और पुरुष दोनों के तौर पर रहते हुए बच्चे को जन्म दिया है। सोलिवन का उनके पूर्व पति से एक बच्चा (ग्रेसन) भी है, जो अब 5 साल का हो चुका है। ग्रेसन का जन्म जब हुआ था, उस समय सोलिवन (ट्रांजिशन से पहले) महिला के तौर पर रह रहे थे। इस बार बच्चे को जन्म देते समय वह 7 दिन तक लेबर में रहे। उसके बाद ऑप्रेशन से उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है, उसका वजन 3.6 किग्रा है। सोलिवन का यह बच्चा उनके पार्टनर स्टीवन (27) का है। सोलिवन जब प्रैगनेंट हुए, उस समय वह पुरुष हॉर्मोन से ब्रेक लिए हुए थे। दरअसल, 4 साल पहले सोलिवन ने महिला से पुरुष बनने का ट्रांजिशन शुरू किया था। उस समय वह बिजनैस स्टूडैंट थे। बच्चे के जन्म के बाद कपल ने उसके सैक्स का खुलासा नहीं करने का फैसला किया है। वे चाहते हैं कि बड़ा होने के बाद बच्चा अपनी सैक्शुअलिटी को लेकर खुद फैसला करे। सोलिवन कहते हैं कि जब वह प्रैगनैंट हुए तो लोग उन्हें दूसरी नजरों से देखने लगे। ऑनलाइन उन्हें गालियां भी दी गईं लेकिन वह फैसले पर डटे रहे।

Read More : धार्मिक नगरी हरिद्वार के इस आश्रम में हुई दिल दहला देने वाली वारदात !

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *