जानें क्यों मस्क ढूढ़ रहे हैं ट्वीटर के लिए बेवकूफ सीईओ

तकनीकी– बीते कई महीनों से एलन मस्क सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि यह जल्द ही ट्वीटर के सीईओ का पद छोड़ सकते हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने स्वयं एक ट्वीट करते हुए की है।
मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा- मुझे जैसे ही इस काम के लिए कोई बेवकूफ व्यक्ति मिल जाता है मैं यह काम छोड़ दूंगा। मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर देखूंगा।
जानकारी के लिये बता दें एलन मस्क ने यह बात कहने से पूर्व एक ट्वीट कर पोल किया था ओर लोगों से यह जानने की कोशिश की थी कि उन्हें ट्वीटर के सीईओ पद पर रहना चाहिए या नहीं। नतीजे के मुताबिक आधे लोग यह चाहते हैं कि वह ट्वीटर के सीईओ बने रहें वही आधे लोग यह मानते हैं वह इस पद के लिए योग्य नहीं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *