गौशालाओं में अनिवार्य रूप से करे छायादार वृक्षो का वृक्षारोपण-जिलाधिकारी

देवेश कटियार की रिपोर्ट
     

कन्नौज-   गौशालाओं में अनिवार्य रूप से छावदार वृक्षारोपण कराएं। जनता को लाभ देने हेतु समस्त योजनाओं का अनुश्रवण जरूरी।ग्रामों को मॉडल ग्राम बनाने हेतु प्रयत्न करें। कोरोना टीकाकरण हेतु सभी को प्रेरित करें एवं भ्रांतियों को दूर हटाएं। स्वच्छता के प्रति जागरूक होने पर आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक रूप से सम्पन्न होंगे ग्रामवासी। ग्राम के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करें। उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार मिश्र द्वारा विकास खण्ड उमर्दा के सभागार में समस्त नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के संबोधन में व्यक्त किये। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए, सभी को शिक्षा, पेयजल, गौशाला,चिकित्सा, पशुचिकित्सा, उन्नत कृषि आदि क्षेत्रों में व्यापक सुधार व जागरूकता लाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की, एवं सभी से अनुरोध किया कि नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अपना कार्यकाल एक मिसाल के रूप में ग्राम के विकास हेतु समर्पित करें। उन्होंने सभी को विकास खण्ड उमर्दा के जनपद में सबसे कम कोविड टीकाकरण पर प्रधानों को सचेत व जागरूक करने हेतु, जनपद के अन्य क्षेत्रों में जनता द्वारा बढ़ चढ़ कर टीकाकरण कराये जाने के संबंध में जानकारी प्रदान की जिसके पश्चात प्रेरित होकर सभी ने शीघ्र कोविड टीकाकरण वृहद स्तर पर कराने हेतु आश्वस्त किया।

जिलाधिकारी ने सभी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, सभी वर्गों हेतु विवाह अनुदान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित योजनाएं, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन की महत्वपूर्ण योजनाएं, पंचायती राज विभाग के अंतर्गत व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण, राज्य वित्त आयोग एवं 15 वे वित्त आयोग के अंतर्गत धनराशि से कराए जाने वाले कार्य का विवरण, ग्राम पंचायत विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले गोल्डन कार्ड, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं उनके लाभ के अतिरिक्त नियमित टीकाकरण एवं कोरोनावायरस से बचाव हेतु कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु सभी को जागरूक करते हुए ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण सुनिश्चित कराए जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्री आर0एन0सिंह द्वारा भी सभी को बधाई देते हुए जनपद में विकास को आगे बढ़ाने, शिक्षा के स्तर को सुधारने एवं ग्राम के विकास को नई उड़ान देने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की एवं सभी से प्राण लिया कि वह सभी अपने अपने ग्राम के व्यक्तियों का शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कराकर उन्हें व अपने ग्राम को सुरक्षित करेंगे एवं सभी को सभावित तीसरी लहर से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित कराएंगे। इसी क्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं डी0 सी0 मनरेगा द्वारा संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं एवं उनके लाभ किस प्रकार से जनता को दिए जाएं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की।मौके पर उप जिलाधिकारी तिर्वा,  जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक एवं डी0 सी0 मनरेगा, सबन्धित खण्ड विकास अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत एवं ए0डी0ओ0 आई0एस0बी0 सहित सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *