CBSE BOARD EXAM : 31 मार्च तक टलीं 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं

CBSE BOARD EXAM : 31 मार्च तक टलीं 10वीं और 12वीं सीबीएसई की परीक्षाएं

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस तेजी से अपना पैर पसार रहा है। इस खतरें को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 19 मार्च से 31 मार्च के बीच निर्धारित परीक्षाएं अब 31 मार्च के बाद री शेड्यूल की जाएगी।

बता दें कि कोराना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन परीक्षाओं को रद्द करने का निर्देश एचआरडी की ओर से दिया गया है। हायर एजुकेशन/स्कूल एजुकेशन और लिटरेसी के सचिव द्वारा जारी निर्देश के बाद सीबीएसई ने ये बड़ा कदम उठाया है।

परीक्षाओं को स्थगित करने के साथ ही बोर्ड ने मूल्यांकन के कार्य को भी स्थगित कर दिया है। अब 31 मार्च के बाद मूल्यांकन कार्य फिर से शुरू होगा। साथ ही परीक्षाओं की नई तारीख भी 31 मार्च के बाद ही जारी की जाएगी।
इससे पहले सीबीएसई ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बोर्ड परीक्षा केंद्रों को छात्रों को पर्याप्त दूरी पर बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दौरान मास्क, रूमाल से चेहरे को ढंककर रखने के आदेश दिए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *