हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गाँव निवासी राजेन्द्र तिवारी अपनी पत्नी ममता तिवारी व दो बच्चों राज व दीपक के साथ पिछले दो वर्ष से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडनपुर चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था। परिवार भैंस पालन कर उसका दूध बेंच कर अपना जीविकोपार्जन करता था। सोमवार की देर शाम दोनों बच्चे दूध देने के लिए बाहर गए हुए थे। जब वह लोग रात को करीब 9 बजे घर पहुंचे तो वहां का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर के अंदर मां ममता तिवारी खून से लथपथ मृत अवस्था मे पड़ी हुई थी। पिता घर से गायब था। बच्चों ने इसकी सूचना गाजीपुर पुलिस को दी। गाजीपुर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया और लोगों से पूंछ तांछ की है। बड़े पुत्र राज की तहरीर पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि परिवार में अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद होता था। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।
Leave a Reply