‘गुलाबो सिताबो’ में ‘गुड्डो’ भी हो चुकी हैं ‘कास्टिंग काउच’ का शिकार, बेबाकी से कास्टिंग काउच पर …..!

[object Promise]

अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है। शूजीत सरकार की इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। इन दोनों कलाकारों के अलावा फिल्म में ‘गुलाबो सिताबो’ में ‘गुड्डो’ यानी श्रष्टि श्रीवास्तव ने भी जमकर तारीफें बटोरी हैं। अपनी फिल्म रिलीज होने के बाद श्रष्टि श्रीवास्तव फूलीं नहीं समां रही हैं। इसी बीच श्रष्टि श्रीवास्तव ने कास्टिंग काउच को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके सामने आने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Srishti Shrivastava (@srishti.shrivastava21) on

हाल ही में वेब पोर्टल क्विंट को दिए एक इंटरव्यू में श्रष्टि श्रीवास्तव ने बड़ी ही बेबाकी से कास्टिंग काउच पर अपनी राय रखी है और बताया है कि किस तरह से उन्होंने खुद को इसके चंगुल से बचाया था। श्रष्टि श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘मैंने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। लगभग चार चाल के इस सफर में मैंने काफी कुछ देखा है। इस बीच मुझे इस बात का एहसास हुआ कि ऑडिशन के दौरान लोग केवल खूबसूरत लड़कियों की ही तलाश करते हैं। लड़की की उम्र भी कम ही होनी चाहिए। आपका लुक किसी मॉडल की तरह दिखना जरुरी है। ये बात मुझे बहुत बुरी लगती है।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Srishti Shrivastava (@srishti.shrivastava21) on

आगे श्रष्टि श्रीवास्तव ने कहा कि, ‘एक बार मैंने एड के ऑडिशन के लिए फेसबुक पर कुछ लोगों से बात की थी। इस दौरान मुझसे कहा गया कि क्या आप कॉम्प्रोमाइज करने के लिए तैयार हैं। ये बात सुनते ही मैं डर गई और मैंने बिना देर किए उन लोगों को ब्लॉक कर दिया। उसके बाद मेरे साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई। अगर वो दोबारा मुझसे बात करने की कोशिश करते तो मैं तुरंत ही पुलिस में उनकी शिकायत कर देती।’

 

View this post on Instagram

A post shared by Srishti Shrivastava (@srishti.shrivastava21) on

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *